बुलंद आवाज़ न्यूज
चमोली
बदरीनाथ विधायक राजेन्द्र भंडारी ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा को अपनी प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद आज ही दिल्ली बीजेपी दफ्तर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, पौड़ी प्रत्याशी अनिल बलूनी की उपस्थित में भाजपा में शामिल हो गए है।
लंबे समय से उनकी भाजपा में शामिल होने की कयासबाजी लगायी जा रही थी। लोकसभा चुनाव के ऐन पहले राजेन्द्र भंडारी का भाजपा शामिल होने से कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। 2019 के विधानसभा चुनाव में वर्तमान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद महेंद्र प्रसाद भट्ट को लगभग 2 हजार वोटों से हरा कर वो बदरीनाथ विधानसभा से चुनाव जीते थे।
वर्तमान में चमोली जिला पंचायत अध्यक्षा और राजेंद्र भंडारी की पत्नी रजनी भंडारी पर नंदादेवी राजजात के विकास कार्यों में टेंडर आवंटन को लेकर हुई अनियमितता के संदर्भ में जांच चल रही है और 2 बार उनको जिला पंचायत अध्यक्षा पद से हटाया जा चुका है। अब राजेन्द्र भंडारी के भाजपा में शामिल होने के बाद जल्द रजनी भंडारी भी भाजपा में शामिल हो सकती है।






More Stories
देहरादून में तेज रफ्तार इनोवा का कहर: पिता-पुत्र को कुचला, चालक नशे में गिरफ्तार
दून मेडिकल कॉलेज में आधुनिक डायनामिक डिजिटल रेडियोग्राफी मशीन स्थापित
वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत 402 करोड़ के नए विकास प्रस्तावों को मंजूरी