बुलंद आवाज़ न्यूज
चमोली: जिला मुख्यालय गोपेश्वर के आसपास हो रहे अतिक्रमण हटाई जाने की मांग को लेकर महिला मंगल दल गोपेश्वर और सरपंच गोपेश्वर की अगवाई में बड़ी संख्या में महिलाएं नए बस अड्डे के पास पहुंची, इस दौरान राजस्व उपनिरीक्षक भी मौके पर रहे, सरपंच मनोरमा तिवारी ने कहा कि नगर के अलग-अलग क्षेत्र में प्रशासन की अनदेखी के चलते कुछ लोग लगातार अतिक्रमण कर रहे हैं नगर वासियों के रोक-टोक के बावजूद भी अतिक्रमणकारियों पर कोई फर्क नहीं पड़ रहा है।
महिला मंगल तेल अध्यक्ष सुशील सेमवाल ने बताया कि अतिक्रमण हटाए जाने की मांग को लेकर जिलाधिकारी चमोली हिमांशु खुराना से भी मुलाकात की बावजूद इसके कोई कार्रवाई नहीं हो पा रही है उन्होंने कहा उत्तराखंड के हल्द्वानी में अतिक्रमण हटाए जाने के विरोध में जो भी हुआ प्रशासन उसका गोपेश्वर में भी इंतजार कर रहा है अगर शीघ्र अति शीघ्र प्रशासन ने गंभीरता से अतिक्रमण कार्यों पर कार्रवाई नहीं की और अतिक्रमण नहीं हटाया तो इसके लिए समस्त नगर वासी उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे
इस दौरान सुशीला सेमवाल महिला मंगल अध्य्क्ष
चन्द्रकला बिष्ट राज्य आन्दोलन कारी , मनोरमा तिवारी सरपंच , आशा देवी , कुंती चौहान आनंदी देवी विजया बिष्ट, मधु बिष्ट राजमती, मुन्नी देवी, गुड्डी देवी मौजूद रही.





More Stories
टोकन व्यवस्था से केदारनाथ धाम में दर्शन हुए सुगम, प्रशासन की व्यवस्थाओं से श्रद्धालु संतुष्ट
केदारनाथ पैदल मार्ग पर पशु चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, घोड़े-खच्चरों के लिए बने शेड का लोकार्पण
बद्री विशाल के कपाट खुलने के साथ देवभूमि में चारधाम का आगाज़