बुलंद आवाज़ न्यूज
रुद्रप्रयाग
ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा स्थानीय ग्रामीणों व स्वयं सहायता समूह के सदस्यों को 10 दिवसीय पापड़ पिकल मसाला पाउडर मेकिंग का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण अवधि में जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा प्रशिक्षार्थियों का मार्गदर्शन किया जाएगा।
निदेशक आरसेटी किशन सिंह रावत ने उक्त आशय की जानकारी देते हुए बताया कि विकास खंड अगस्त्यमुनि की ग्राम पंचायत कलना में एनआरएलएम स्वयं सहायता समूह की सदस्यों व स्थानीय ग्रामीणों को पापड़, पिकल, मसाला पाउडर मेकिंग में 10 दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि उक्त प्रशिक्षण 11 मार्च से 20 मार्च, 2024 तक दिया जाएगा। उन्होंने जनपद स्तरीय अधिकारियों से प्रशिक्षण अवधि में उपस्थित होकर प्रशिक्षार्थियों का मार्गदर्शन करने की अपील की है।




More Stories
रुद्रप्रयाग: बच्चे को उठा ले गया गुलदार, जिला प्रशासन की 6 अलग अलग टीमें चला रहीं सर्च अभियान
मक्कूमठ में महिला सशक्तिकरण की नई कहानी, ग्रोथ सेंटर से बदली आजीविका
दून मेडिकल कॉलेज में शिक्षकों को मिला नई टीचिंग स्ट्रेटजी का प्रशिक्षण