बुलंद आवाज़ न्यूज
चमोली
पहाड़ों में मार्च के पहले हफ्ते की शुरुआत में अच्छी -खासी बर्फबारी के चलते ‘ब्रह्मताल, मोनाल टाॅप ट्रैक’ पर पर्यटकों की आवाजाही ज़ोरो पे। ‘ब्रह्मताल ट्रैक’ पे ट्रेकर -जेनीफर( जर्मन से) निखिल, अंजलि, राहूल, दिव्या ,बैंगलुरू, राजस्थान, महाराष्ट्र, कोलकाता, लखनऊ विभिन्न राज्यों से आए पर्यटको ने भारी बर्फवारी का आनंद उठाया और जमकर झूमे।
पर्यटन और होमस्टे संचालक हीरा सिंह गढवाली और ट्रैकिंग कम्पनी-‘ इन्डिया हाईक्स’ के गाइड – सुरेन्द्र सिंह बिष्ट, यशपाल सिंह, नरेंद्र, ट्रेक लीडर हरी का कहना है, कि विदेशी व देश के विभिन्न राज्यों और शहरों से आये हुये ट्रैकर ब्रह्मताल ट्रैक और मोनाल टाॅप ट्रैक को देखकर अभिभूत हुये और उन्होने बरफवारी का लुत्फ उठाया। उन्होने कहा की वे हर साल यहां आना चाहेंगे। पर्यटकों ने ये भी बताया कि पहाड़ वासियों कि संस्कृति और सभ्यता के साथ कष्टमय जीवनशैली से भी परिचित हुए ।





More Stories
रुद्रप्रयाग: बच्चे को उठा ले गया गुलदार, जिला प्रशासन की 6 अलग अलग टीमें चला रहीं सर्च अभियान
मक्कूमठ में महिला सशक्तिकरण की नई कहानी, ग्रोथ सेंटर से बदली आजीविका
दून मेडिकल कॉलेज में शिक्षकों को मिला नई टीचिंग स्ट्रेटजी का प्रशिक्षण