
बुलंद आवाज़ न्यूज
कर्णप्रयाग डा.शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कर्णप्रयाग में जिला निर्वाचन अधिकारी चमोली से प्राप्त निदर्शों के क्रम में प्राचार्य प्रो.के.एल.तलवाड़ ने शुक्रवार को महाविद्यालय परिवार को आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 में शत-प्रतिशत मतदान किए जाने हेतु सामूहिक शपथ दिलाई।
प्राचार्य ने शपथ का वाचन करते हुए कहा कि “हम भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए, यह शपथ लेते हैं कि, हम अपने देश की,लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग,जाति,समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
इस मौके पर महाविद्यालय कैंपस एम्बेसडर डा.कविता पाठक व डा.कीर्ति राम डंगवाल, डॉ आर सी भट्ट, एनसीसी कैडेट्स सहित संपूर्ण स्टाफ मौजूद रहा।





More Stories
टोकन व्यवस्था से केदारनाथ धाम में दर्शन हुए सुगम, प्रशासन की व्यवस्थाओं से श्रद्धालु संतुष्ट
केदारनाथ पैदल मार्ग पर पशु चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, घोड़े-खच्चरों के लिए बने शेड का लोकार्पण
बद्री विशाल के कपाट खुलने के साथ देवभूमि में चारधाम का आगाज़