बुलंद आवाज़ न्यूज
चमोली
गंगा नदी में राफ्टिंग गतिविधियों को पारदर्शी व व्यवस्थित बनाने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिला कार्यालय कक्षा में गंगा नदी राफ्टिंग प्रबंधन समिति की बैठक ली। बैठक में एक ऐप बनाये जाने को लेकर चर्चा हुई, इस ऐप के माध्यम से पर्यटक एक ओर जहां ऑनलाइन पेमेंट कर राफ्टिंग के टिकट की बुकिंग कर सकेंगे वहीं राफ्टिंग के संचालन का समय व अनावश्यक इंतजार नही करना पड़ेगा। उन्होंने साहसिक खेल अधिकारी को निर्देश दिए कि शीघ्र ही एक ऐप को डिज़ाइन करते से इसका डेमो प्रस्तुत करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐप यूजर फ्रेंडली होना चाहिए ताकि कोई भी आम नागरिक उसे आसानी से ऑपरेट कर सके।
बैठक में जॉइंट मजिस्ट्रेट आशिमा गोयल, जिला पर्यटन विकास अधिकारी सोबत सिंह राणा, साहसिक खेल अधिकारी खुशाल सिंह नेगी, एच०डी०एफ०सी० बैंक के कार्मिक दीपक कैंतुरा सहित राफ्ट संचालक वी०सी० माध्यम से बैठक में उपस्थित थे।





More Stories
रुद्रप्रयाग: बच्चे को उठा ले गया गुलदार, जिला प्रशासन की 6 अलग अलग टीमें चला रहीं सर्च अभियान
मक्कूमठ में महिला सशक्तिकरण की नई कहानी, ग्रोथ सेंटर से बदली आजीविका
दून मेडिकल कॉलेज में शिक्षकों को मिला नई टीचिंग स्ट्रेटजी का प्रशिक्षण