बुलंद आवाज़ न्यूज
देहरादून: उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित हो गए। मंगलवार को विधानसभा में चुनाव आयोग के रिटर्निंग अफसर ने उन्हें निर्वाचन का प्रमाणपत्र सौंपा। राज्यसभा सदस्य पद के लिए केवल भट्ट का नामांकन पत्र दाखिल हुआ था।
नामांकन पत्र सही पाए जाने और नाम वापसी के आखिरी दिन उन्हें निर्वाचित घोषित कर दिया गया। इस मौके पर पार्टी के प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी समेत कई अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।






More Stories
चमोली: खैनूरी गांव की टूटी सड़क पर सीएम धामी ने लिया तत्काल संज्ञान
चमोली-खैनुरी मोटर मार्ग का निरीक्षण, डीएम ने शीघ्र सुधार कार्य के दिए निर्देश
जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट की पहल, अनाथ बच्चों के सपनों को मिलेगी उड़ान