बुलंद आवाज़ न्यूज
चमोली
इन दिनों पांडुकेश्वर में 7 फरवरी से 14 फरवरी तक कुबेर महोत्सव चल रहा है, जिसने धन के देवता कुबेर की मंदिर में स्थापना के बाद देवता की देवरा महोत्सव चल रहा है, जिसमें भागवत कथा के रसपान के साथ कुबेर देवता का महाभिषेक पूजा और पारंपरिक देव लोकगीतों और चांचड़ी, चोफला भजन भी चल रहा है. इसी क्रम में मंदिर समिति द्वारा भोटिया जनजाति की महिला टीम को निमंत्रण दिया गया, जिसमें महिलाओं ने लोक नृत्य, झुमैलो के साथ महोत्सव का आनंद लीजिए।
लवली राणा ने बताया कि अपनी भोटिया जनजाति महिला टीम के साथ उन्होंने अपने पारंपरिक पौणा डांस और झुमैलो की बहुत ही सुन्दर प्रस्तुति दी। जिसमे पेंग गांव की महिला टीम ज्योति देवी, पुष्पा देवी,भवंती देवी,पुष्पा देवी,गुड्डी देवी,हीरा देवी,लक्ष्मी देवी,गौरा देवी,विसोदा देवी,कलावती देवी, कंचीनी देवी, प्रिया देवी, मौजूद रही ।






More Stories
देहरादून में तेज रफ्तार इनोवा का कहर: पिता-पुत्र को कुचला, चालक नशे में गिरफ्तार
दून मेडिकल कॉलेज में आधुनिक डायनामिक डिजिटल रेडियोग्राफी मशीन स्थापित
वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत 402 करोड़ के नए विकास प्रस्तावों को मंजूरी