बुलंद आवाज न्यूज
कर्णप्रयाग: डा.शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कर्णप्रयाग में भूगोल विभाग में फ्रेशर्स पार्टी में राहुल मिस्टर फ्रेशर्स व शालिनी मिस फ्रेशर्स चुने गये।
शनिवार को भूगोल विभाग में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रो.के.एल.द्वारा सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। छात्र-छात्राओं ने इस अवसर पर अपनी सांस्कृतिक प्रतिभाओं को भी उजागर करते हुए गढ़वाली लोकनृत्य प्रस्तुत किये।
प्राचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि अध्ययन के साथ-साथ शिक्षणेत्तर गतिविधियों में प्रतिभाग से विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास होता है।
इस अवसर पर डा.मानवीरेन्द्र सिंह कंडारी व डा.वाई.सी नैनवाल ने विद्यार्थियों को कॅरिअर के प्रति सजग रहने की बात कही। कार्यक्रम में भूगोल विभाग प्रभारी डा.तौफिक अहमद, डा.आर.सी.भट्ट, डा.नेहा तिवारी पाण्डेय व डा.नरेंद्र पंघाल सहित एम.ए.तृतीय व प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थी मौजूद रहे।





More Stories
रुद्रप्रयाग: बच्चे को उठा ले गया गुलदार, जिला प्रशासन की 6 अलग अलग टीमें चला रहीं सर्च अभियान
मक्कूमठ में महिला सशक्तिकरण की नई कहानी, ग्रोथ सेंटर से बदली आजीविका
दून मेडिकल कॉलेज में शिक्षकों को मिला नई टीचिंग स्ट्रेटजी का प्रशिक्षण