बुलंद आवाज़ न्यूज
अल्मोड़ा
अल्मोड़ा में बड़ा सड़क हादसा हो गया है। खेल प्रतियोगिता में शामिल कराने सात विद्यार्थियों को ले जा रहे शिक्षक की कार नगर के पास टाटीक में दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गई। आसपास के लोग मौके की तरफ दौड़े और उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से कार में सवार सभी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया।
बताया जा रहा है कि तीन बच्चों की हालत गंभीर हैं, जिसे देखते हुए उन्हें हल्द्वानी में सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया है। जानकारी के अनुसार, बाकि बच्चों को अल्मोड़ा के अस्पतालों में ही भर्ती किया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है।
घायलों में शिक्षक प्रकाश चंद्र, विद्यार्थी पीयूष पलानी, दक्ष नैनवाल, मयंक पाली, दीपांशु आर्य, आयुष आर्य, नेहा आर्य और लीला आर्य है। डॉक्टर्स का कहना है कि सभी को गंभीर चोट आई हैं। एक विद्यार्थी को आईसीयू में भर्ती किया गया है।
More Stories
सीएम धामी ने आपदाग्रस्त क्षेत्रों में क्षतिग्रस्त मकानों के लिए 5 लाख की सहायता राशि जारी करने के निर्देश दिए
चिकित्सकों को SDACP का लाभ मिलने पर जताया मुख्यमंत्री का जताया आभार
बारिश और भूस्खलन से भवनों को बना है खतरा, प्रशासन मौन