बुलंद आवाज़ न्यूज
गौचर/चमोली
चमोली जिले में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सेवा पखवाड़े के तहत जिले के थराली, नारायण बगड़, देवाल, गौचर, कर्णप्रयाग सिमली में ब्लड डोनेट कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें कि 31 यूनिट ब्लड बेस अस्पताल श्रीनगर ले जाया गया.
बता दें कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर पूरे देश भर में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा सेवा पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है जिसके अंतर्गत विभिन्न प्रकार के सेवा कार्य किए जा रहे हैं जिसमें बेस अस्पताल श्रीकोट रक्तकोष के इंचार्ज डॉक्टर सतीश और उनकी टीम द्वारा संतोषजनक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया.
इस मौके पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर जोशी, जिला उपाध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा चैतन्य बिष्ट, मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा सचिन बिष्ट आदि मौजूद थे.





More Stories
रुद्रप्रयाग: बच्चे को उठा ले गया गुलदार, जिला प्रशासन की 6 अलग अलग टीमें चला रहीं सर्च अभियान
मक्कूमठ में महिला सशक्तिकरण की नई कहानी, ग्रोथ सेंटर से बदली आजीविका
दून मेडिकल कॉलेज में शिक्षकों को मिला नई टीचिंग स्ट्रेटजी का प्रशिक्षण