बुलंद आवाज़ न्यूज़
चमोली/नारायणबगड़
चमोली जिले के नारायणबगड़ विकासखंड के जुनेर गांव में देर शाम भालू ने गौशाला जा रहे व्यक्ति पर हमला कर दिया. जिससे वे बुरी तरह जख्मी हो गए. प्राप्त जानकारी के अनुसार रामसिंह उम्र लगभग 57 वर्ष को गौशाला जाते समय घात लगाए भालू ने अचानक हमला कर बुरी तरह ज़ख़्मी कर दिया। गनीमत यह रही कि घायल रामसिंह के साथ कुछ ही दूरी पर उनका छोटा भाई सुदर्शन सिंह भी साथ चल रहा था जिसके हो हल्ला मचाने पर भालू ने रामसिंह को छोड़ कर भाग गया। सुदर्शन सिंह की सूचना पर ग्राम प्रधान नरेंद्र सिंह भंडारी और अन्य ग्रामीण घटनास्थल की तरफ गये और घायल व्यक्ति को देर शाम आठ बजे करीब प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणबगड़ लेकर आए।जहां पीएचसी के प्रभारी डॉ नवीन चन्द्र डिमरी, फार्मेसिस्ट हरीश पुरोहित, सुमित ध्यानी, पुलिस कांस्टेबल दीपक नेगी आदि ने घायल व्यक्ति के उपचार कराने में यथोचित सहयोग किया।
डॉ नवीन चन्द्र डिमरी ने कहा कि अभी घायल का जहां जहां भालू ने काटा है उन जगहों पर टांके लग रहे हैं और ख़ून भी बहुत बह गया है तो कुछ देर बाद देखना होगा कि उनकी क्या स्थिति रहती है लेकिन हम सभी अभी देख रहे हैं। ग्राम प्रधान नरेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि इस बात की सूचना वन विभाग को भी दे गयी है और आदमी बहुत ही गरीब है जिसके उपचार के लिए वन विभाग से संपर्क किया गया है।





More Stories
चमोली: खैनूरी गांव की टूटी सड़क पर सीएम धामी ने लिया तत्काल संज्ञान
चमोली-खैनुरी मोटर मार्ग का निरीक्षण, डीएम ने शीघ्र सुधार कार्य के दिए निर्देश
जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट की पहल, अनाथ बच्चों के सपनों को मिलेगी उड़ान