बुलंद आवाज़ न्यूज
चमोली
मौसम विभाग के पूर्व पूर्वानुमान को देखते हुए चमोली जिले के जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने दो दिन के अवकाश की घोषणा की है. बता दें कि
आपदा परिचालन केंद्र चमोली की ओर से जारी सूचना के अनुसार मौसम विभाग देहरादून की ओर से जारी अलर्ट में चमोली जिले में कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए जिले के कक्षा 1 से 12वीं तक के सरकारी, गैर सरकारी, निजी विद्यालयों तथा आंगनवाडी केंद्रों में अवकाश की घोषणा की गई है। उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए है कि सभी विद्यालयों में आदेश का पालन करवाना सुनिश्चित किया जाए।






More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले, सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए समर्पित
बच्चों के बीच बिताया गया समय जीवन को नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है : मुख्यमंत्री
कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा—नारी शक्ति की भागीदारी से ही सशक्त और विकसित भारत का निर्माण संभव