बुलंद आवाज़ न्यूज
चमोली/देवाल
भेंकल ताल की सैर करने आये एक पर्यटक की हॉटअटैक के कारण मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार कर्नाटक का एक पर्यटकों का एक दल भैकलताल आईजनटॉप की सैर पर आया हुआ था। मंगलवार को पर्यटक धर्मा पुत्र गिरीश निवासी कर्नाटक का स्वास्थ्य खराब हो गया। उसे दल के अन्य साथी और पोटर किसी तरह लोहाजंग लाए। जहां से उसे आपातकालीन वाहन 108 के जरिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवाल लाया गया ।चिकित्सक डॉ कुलदीप राणा ने उसकी जांच की। और उसे मृत घोषित कर दिया।
शव को सीएचसी थराली लाया गया। जहां से मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किया गया ।







More Stories
राष्ट्रपति पुलिस निशान प्राप्त करने वाला देश का 16वां राज्य बना उत्तराखण्ड: केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह
चमोली: नए लोगो, नई थीम और आधुनिक व्यवस्थाओं के साथ भव्य होगा गौचर मेला
उत्तराखण्ड को खेल भूमि के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री