बुलंद आवाज न्यूज
चमोली/गौचर
8 जनवरी को पटवारी भर्ती में हुए घोटाले के विरोध में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन महरा के आह्वान पर नगर कांग्रेस कमेटी गौचर ने प्रदेश की भाजपा सरकार का पुतला दहन किया गया.
नगर कांग्रेस कमेटी गौचर के अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश में भ्रष्टाचार के चरम पर है, यूकेएसएससी भर्ती परीक्षा, विधानसभा भर्ती,पटवारी भर्ती का मामला हो जब सरकार आरोपियों पर अंकुश नही लगा सकती है तो मुख्यमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए.
साथ ही उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में कानून का अस्तित्व देखने को नहीं मिल रहा है और जिसका खामियाजा हमारे युवा साथियों को झेलना पड़ रहा है.
इस दौरान नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुनील पंवार पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष बिजय प्रसाद डिमरी नगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनी लिंगवाल एम एल राज, लीला रावत, भजनी बिष्ट ,प्रदेश सचिव ताजबर कनवासी, प्रदेश यंगब्रिगेड सेवादल अध्यक्ष अजय किशोर भण्डारी, मनोज नेगी, सन्तोष कोहली मदन लाल टमटा यंगब्रिगेड सेवादल प्रदेश सचिव सुनील सन्दीप नेगी , शाह ,शिवलाल भारती,पूरण नेगी, तारा ,हरीश कुमार, महांबीर नेगी नागेन्द्र रावत, उमराव सिंह नेगी, पंकज नेगी ,गौरव कपूर, जय नेगी, अभिषेक भण्डारी, दिनेश बर्तवाल,ताजबर बिष्ट, मौजूद रहे.






More Stories
अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खेल आयोजनों से उत्तराखण्ड बनेगा साहसिक खेलों और पर्यटन का प्रमुख केंद्र: मुख्यमंत्री
ऋषिकेश फायरिंग कांड: दून पुलिस से मुठभेड़ में दो बदमाश घायल, दोनों गिरफ्तार
चमोली: पर्यटकों के दीदार के लिए खुली फूलों की घाटी