बुलंद आवाज़ न्यूज
रुड़की
लिव इन रिलेशन में रह रहे कासिफ ने अवैध संबंध के शक में घटना वाली रात मुस्कान से गाली-गलौज की थी। जब वो बाहर चली गई तो उसे सबक सिखाने के लिए 12 साल के अयान का गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को गंगनहर में फेंक दिया। कासिफ की गिरफ्तारी के बाद बुधवार को ये खुलासा एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह ने किया। हालांकि अभी शव नहीं मिला है। वहीं कासिफ पर हत्या, लूट समेत करीब 10 मामले दर्ज हैं।
एसपी देहात ने सिविल लाइंस कोतवाली, रुड़की में प्रेसवार्ता कर बताया कि 17 दिसंबर को कंट्रोल रूम में एक महिला ने अपने छोटे बेटे की हत्या का आरोप बड़े बेटे पर लगाते हुए शिकायत की थी। पड़ताल करने पर पता चला कि महिला जिसे अपना बड़ा बेटा बता रही थी, वह उसका प्रेमी है। दोनों लिव इन में किराए के कमरे में रह रहे थे। बाद में पूछताछ में महिला ने माना कि आरोपी उसका बेटा नहीं बल्कि प्रेमी है।
घटना वाली रात हुआ था झगड़ा
पुलिस ने सीसीटीवी खंगाले तो कासिफ सिर पर एक पोटली रखकर ले जाते दिखा। तीन दिन बाद पुलिस ने आरोपी को लोकेशन के आधार पर भगवानपुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने कबूला कि उसने बच्चे का शव कंबल और बोरी में लपेटकर नहर में फेंक दिया है। उसे मुस्कान पर शक था कि उसका संबंध अन्य किसी व्यक्ति से भी है। इस बात को लेकर ही घटना वाली रात झगड़ा हुआ।
लोगों के डर से कलियर में रहने लगे थे दोनों
लोनी गाजियाबाद निवासी मुस्कान के पति की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। इसी दौरान कासिफ के महिला के साथ संबंध बन गए और दोनों साथ रहने लगे। आसपास में रहने वाले लोगों को उनका एकसाथ रहना पसंद नहीं था। इस कारण मुस्कान अपने बेटे को लेकर कलियर आकर रहने लगी। इसके बाद कासिफ भी कलियर आकर महिला के साथ रहने लगा और मजदूरी का काम करने लगा था।
तेज आवाज में वीडियो देखने पर भी गुस्से में आया
पुलिस पूछताछ में हत्या के पीछे की कई वजह सामने आई हैं। एक तरफ जहां कासिफ महिला के संबंध को लेकर गुस्से में था। वहीं दूसरी ओर घटना वाली रात जब महिला घर से बाहर चली गई तो कासिफ घर में लेट गया। उस समय अयान तेज आवाज में वीडियो देख रहा था। इससे उसका गुस्सा और भी बढ़ गया। पेशेवर अपराधी है कासिफ
पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद उसके बारे मेें विभिन्न शहरों में थानों और कोतवाली में पड़ताल करवाई गई। इसमें पता चला कि कासिफ पेशेवर अपराधी है। उसके खिलाफ दिल्ली और मेरठ में हत्या, चोरी, लूट समेत अन्य धाराओं में नौ मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
More Stories
उत्तराखंड के 6 राजनैतिक दलों को चुनाव आयोग का नोटिस
सर्पदंश के मरीज की डॉक्टरों ने बचाई जान
बिग ब्रेकिंग उत्तरकाशी: यमुनोत्री मार्ग पर फटा बादल, कई लोग लापता