बुलंद आवाज न्यूज
सोनिया मिश्रा/ गौचर
राजकीय आदर्श बालिका इंटर कॉलेज की कक्षा बारह की छात्रा संजना ने देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय कला महोत्सव में प्रतिभाग किया था और उन्नीस बीस छात्राओं के बीच संजना ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय समेत पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया। संजना अब दिल्ली में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी। विद्यालय पहुंचने पर विद्यालय का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया।
तत्पश्चात संजना द्वारा प्रधानाचार्या मनोरमा भंडारी सहित समस्त शिक्षक, शिक्षिकाओं एवं अपने सहपाठियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।
संजना के साथ कला महोत्सव में प्रतिभाग करवाने के लिए अध्यापिका शशि नेगी प्रवक्ता इतिहास एवं श्रद्धा रावत सहायक अध्यापिका संगीत को भी सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर समस्त अध्यापक, अध्यापिकाओं, कर्मचारियों सहित छात्राएं उपस्थित रही।







More Stories
चमोली: नए लोगो, नई थीम और आधुनिक व्यवस्थाओं के साथ भव्य होगा गौचर मेला
उत्तराखण्ड को खेल भूमि के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड कौथिक-2026 में लोक संस्कृति और विरासत के संरक्षण का किया आह्वान