बुलंद आवाज़ न्यूज़
चमोली
उत्तराखंड के सभी विश्वविद्यालयों में आगामी 24 दिसंबर को छात्रसंघ चुनाव होंगे। कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलसचिव ने चुनाव कराने को लेकर पत्र जारी कर दिया है। कुलसचिव दिनेश चंद्रा ने बताया कि सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठक हुई, जिसके बाद यह तय किया गया कि 24 दिसंबर को राज्य के सभी विश्वविद्यालयों में चुनाव कराए जाएंगे।
बता दें कि छात्रसंघ चुनाव कराने समेत विभिन्न मांगों को लेकर जगह-जगह छात्र नेता आंदोलनरत हैं। नैनीताल में दो दिन से कुछ छात्र नेता भूख हड़ताल पर भी बैठे हैं। चुनाव कराए जाने के निर्णय के बाद छात्र नेताओं ने भूख हड़ताल भी खत्म कर दी है।






More Stories
चमोली: खैनूरी गांव की टूटी सड़क पर सीएम धामी ने लिया तत्काल संज्ञान
चमोली-खैनुरी मोटर मार्ग का निरीक्षण, डीएम ने शीघ्र सुधार कार्य के दिए निर्देश
जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट की पहल, अनाथ बच्चों के सपनों को मिलेगी उड़ान