बुलंद आवाज़ न्यूज़
चमोली
गोपेश्वर नगर के निकट गोपेश्वर घिंघराण रोड पर रविवार की राि एक वाहन दुर्घटना हो गई। जिसमें एक ब्यक्ति की मृत्यु हो गयी। और 4 लोग घायल हो गए पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार थाना गोपेश्वर व कोतवाली चमोली को रविवार की रात्रि को डीसीआर द्वारा सूचना मिली की बटलेश्वर मन्दिर, रोली- ग्वाड़ (घिघंराड रोड़) के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। सूचना पर थाना गोपेश्वर व कोतवाली चमोली से पुलिस बल मौके पर पहुँचा । तो पाया कि वाहन संख्या UK-11-TA-8055 बुलेरो अनियत्रित होकर सड़क से नीचे गिरा है। जिसमें 5 लोग सवार थे। दुर्घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गयी है, चार लोग घायल है। घायलों का जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में उपचार चल रहा है।
इस दुर्घटना में रोहित पुत्र पान सिंह, उम्र 32 वर्ष, निवासी-ल कुड़ाव की मृत्यु हो गई। घायलों में मुकेश पुत्र राजेन्द्र सिंह, 45 वर्ष, निवासी नेल कडाऊ संतोष पुत्र विजय सिंह, 32 वर्ष, नेल कुडाऊ. मनोज पुत्र मकर सिंह, उम्र 42 वर्ष, नेल कुडाऊ. तिरलोक पुत्र कृपाल, उम्र 45 वर्ष नेल कुडाऊ हैं। घायलों का उपचार जिला चिकित्सालय में किया जा रहा है।







More Stories
भेंटा-भरकी में धूमधाम से मना राज्य स्थापना दिवस, शिक्षक सम्मानित
चमोली: 74वें गौचर मेले की तैयारियों का जिलाधिकारी ने लिया जायजा, व्यवस्थाएं समयबद्ध पूरा करने के दिए निर्देश
राष्ट्रपति पुलिस निशान प्राप्त करने वाला देश का 16वां राज्य बना उत्तराखण्ड: केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह