बुलंद आवाज़ न्यूज़
गोपेश्वर। गुजरात मे हुए पुल हादसे के बाद भी चमोली प्रशासन सबक नही ले रहा है। चमोली जिले के कई पैदल पुल भी जर्जर अवस्था मे जहाँ कभी भी हादसा होने की संभावना है।
गौरतलब है कि विकासखंड जोशीमठ के सीमांत क्षेत्र भल्लागाव पैदल पुल, फागति पैदल पुल, जुव्वा जुगजू, आदि गावो को जोड़ने वाले पैदल पुल कई बर्षो पहले बन चुके है। पैदल पुल लगने के बाद आज तक इन पुलों की मरम्मत नही हो पाई है। लेकिन स्थानीय लोगों अपनी जान जोखिम मे डालकर आवाजाही करनें को मजबूर है। शायद सरकार या प्रशासन किसी हादसे का इंतजार कर रहा हो।
ग्राम प्रधान लक्षमण सिंह बुटोला का कहना है कि गुजरात मे हुई पुल हादसे जैसी घटनाओं का इंतजार नही किया जाना चाहिये। ऐसे मामलों मे सरकार व शासन प्रशासन को गंभीरता से लेना चाहिये ताकि कोई ऐसा हादसा न हो। वही प्रशासन का कहना है कि ऐसे जर्जर पुलों का निरीक्षण करवाया जा रहा है।







More Stories
चमोली: नए लोगो, नई थीम और आधुनिक व्यवस्थाओं के साथ भव्य होगा गौचर मेला
उत्तराखण्ड को खेल भूमि के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है राज्य सरकार : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड कौथिक-2026 में लोक संस्कृति और विरासत के संरक्षण का किया आह्वान