बुलंद आवाज़ न्यूज़
जोशीमठ। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा राष्ट्रीय महिला आयोग के तत्वावधान मे आयोजित जागरूकता कार्यक्रम मे राष्ट्रीय महिला आयोग जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
रविवार को नगर पालिका सभागार मे आयोजित कार्यक्रम मे महिलाओ पर हुई हिंसा तथा महिलाओ का शोषण सबंधित समस्याओ तथा उनका समाधान करने के लिये जागरूक करने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम मे सीनियर विधिक जज सिमरन कौर ने महिलाओ पर होने वाली हिंसा पर सवालों के जबाब देकर तथा महिलाओ की समस्याओं का समाधान त्वरित करने तथा जो समस्या जिला स्तर की होगी उसे जिला विधिक सेवा मैं समाधान किया जाएगा। वही आशा कार्यकत्रियों तथा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से घरेलू हिंसा तथा बेटियों के अधिकारों के बारे मे जागरूक किया गया। सीनियर सिविल जज सिमरन जीत कौर ने कहा कि महिलाओं पर हो रही हिंसा की जिम्मेदार हम सब भी है। क्योंकि हम महिलाओ पर हो रहे हिंसा को छुपाते है। जिससे हिंसा करने वाला आगे भी ओर हिंसा करेगा। कहा कि महिलाओ पर हिंसा के कानून बनाये गए है।लेकिन लोगो को जागरूक करने की आवश्यकता है।
वही कोतवाली जोशीमठ महिला उपनिरीक्षक सुधा रावत ने भी महिला हिंसा होने पाए मे पुलिस सहायता के बारे मे जानकारी दी। इस मौके पर विशाल विशिष्ठ सिविल जज न्यायिक मजिस्ट्रेट जोशीमठ,रेखा चौधरी,सुधा रावत उपनिरीक्षक, उपनिरीक्षक ब्रह्मदत्त बिलिज्वाण, अरुण कुमार शाह,लीलानंद डिमरी, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, आशा कार्यकत्री, आदि मौजूद रहे।





More Stories
रुद्रप्रयाग: बच्चे को उठा ले गया गुलदार, जिला प्रशासन की 6 अलग अलग टीमें चला रहीं सर्च अभियान
मक्कूमठ में महिला सशक्तिकरण की नई कहानी, ग्रोथ सेंटर से बदली आजीविका
दून मेडिकल कॉलेज में शिक्षकों को मिला नई टीचिंग स्ट्रेटजी का प्रशिक्षण