बुलंद आवाज न्यूज़
चमोली: सड़क सुरक्षा को लेकर उत्तराखंड में 23 नवंबर कल से दोपहिया वाहनों पर पीछे बैठने वाले व्यक्ति (पिलियन राइडर) के लिए भी हेलमेट पहनना अनिवार्य किया जा रहा है। इसके तहत चमोली पुलिस ने कर्णप्रयाग में विशेष जागरूकता अभियान चलाया। अभियान के तहत पुलिस ने पिलियन राइडर्स को हेलमेट वितरित कर यातायात नियमों के पालन और सुरक्षित सफर का संदेश दिया।
पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक विनोद थपलियाल के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान वाहन चालकों और सवारियों को हेलमेट के महत्व की जानकारी दी गई। पुलिस ने अपील की कि दोपहिया वाहन पर चालक के साथ पीछे बैठने वाला व्यक्ति भी हेलमेट जरूर पहने।पुलिस का उद्देश्य चालान की कार्रवाई के बजाय लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जिम्मेदार बनाना और दुर्घटनाओं में गंभीर चोटों की आशंका कम करना है। वहीं, प्रदेश भर में यह जागरूकता अभियान जारी है।







More Stories
कर्णप्रयाग महाविद्यालय में भूगोल परिषद का गठन, प्रियंका अध्यक्ष और रितु रावत बनीं सचिव
बैणी-भुली योजना से पांच लाख से अधिक महिलाओं को मिलेगा आर्थिक संबल, दिसंबर में जारी होगी पहली किस्त
मुख्यमंत्री ने किया 47 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय प्रकृति पथ साइकिल यात्रा का समापन