जन्मदिन और चंदेल डिजिटल सेवा के 9 वर्ष पूरे होने पर रक्तदान शिविर, 30 यूनिट रक्त एकत्रित

 

देहरादून। रेडक्रॉस समिति जनपद शाखा देहरादून एवं चंदेल डिजिटल सेवा के संयुक्त तत्वावधान में आज सुभाष सिंह चौहान, वाइस चेयरमैन के जन्मदिन और चंदेल डिजिटल सेवा के नौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। मेहूंवाला माफी स्थित चंदेल डिजिटल सेवा कार्यालय, अन्ना हजारे चौक पर आयोजित शिविर में कुल 30 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। इस दौरान सभी रक्तदाताओं को प्रतीक चिह्न एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व प्रधान राव नसीम एवं भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रतन सिंह चौहान ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रेडक्रॉस समिति देहरादून के चेयरमैन डॉ. सलीम अंसारी ने की।

इस अवसर पर राव नसीम ने कहा कि रक्तदान जैसे पुनीत कार्यों के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में भी नियमित रूप से शिविर आयोजित किए जाने चाहिए, ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध हो सके। वहीं, रतन सिंह चौहान एवं आरिफ सिद्दीकी ने एसआईआर (SIR) और मतदाता पहचान पत्र से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं।

कार्यक्रम के आयोजक जी.एस. चंदेल ने सुभाष सिंह चौहान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। वहीं, सुभाष सिंह चौहान ने रक्तदान करने वाले सभी लोगों, कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों, मेडिकल टीम एवं चंदेल डिजिटल सेवा के सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने जन्मदिन के अवसर पर मिले सम्मान के लिए भी सभी का धन्यवाद किया।

कार्यक्रम का संचालन धर्मपाल सिंह चौहान ने किया। इस अवसर पर सतीश कुमार चंदेल, उषा चौहान, ओंकार सिंह चंदेल, नेहा चंदेल, खुशी, सैफ अली, नरेश चौहान, शिफात अंसारी, जाहिद हुसैन, दयानंद रतूड़ी, राजकुमार, अजय कुमार, शबाब, योगेश, स्वाति, डॉ. उस्मान, मोहम्मद सावेज, अमन सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

bulandawaaj

बुलंद आवाज़

Share