बुलंद आवाज न्यूज़
कर्णप्रयाग। राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) स्थापना दिवस के अवसर पर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कर्णप्रयाग, चमोली में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। एनएसएस स्थापना दिवस प्रत्येक वर्ष 24 सितंबर को मनाया जाता है। इस अवसर पर महाविद्यालय के एनएसएस स्वयंसेवियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। गीत, नृत्य सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों ने सामाजिक सेवा, राष्ट्रीय एकता, अनुशासन एवं सामुदायिक सहभागिता का संदेश दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर आर. ए. सिंह द्वारा किया गया। उन्होंने एनएसएस की स्थापना के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए स्वयंसेवियों को समाज एवं राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि एनएसएस विद्यार्थियों में सेवा भावना, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है।

इस अवसर पर डॉ. के. के. पंत, डॉ. इंद्रेश कुमार पाण्डेय, डॉ. एम. एल. शर्मा, डॉ. मृगांक मलासी, डॉ. विनोद चंद्र, डॉ. पंकज कुमार सहित एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. एस. बी. मिश्रा एवं डॉ. नेहा तिवारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं स्वयंसेवियों की सक्रिय सहभागिता रही। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को आकर्षक एवं जीवंत बना दिया।






More Stories
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले, सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए समर्पित
बच्चों के बीच बिताया गया समय जीवन को नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है : मुख्यमंत्री
कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा—नारी शक्ति की भागीदारी से ही सशक्त और विकसित भारत का निर्माण संभव