दून पुस्तक महोत्सव 2026: साहित्य, सिनेमा और लोक-संस्कृति का अनोखा संगम

बुलंद आवाज न्यूज़ 

देहरादून

देहरादून में आयोजित महोत्सव में इम्तियाज अली के संवाद सत्र ने खास ध्यान खींचा, जहां उन्होंने अपनी फिल्मी यात्रा और बदलते सिनेमा ट्रेंड्स पर बात की। चिल्ड्रन्स कॉर्नर में 1000 से अधिक बच्चों ने एक्टिंग, आर्ट और वर्कशॉप्स में भाग लिया। ‘अनुवाद के रचनात्मक आयाम’ सत्र में राष्ट्रीय पुस्तक न्यास के प्रयासों की सराहना हुई और तकनीकी अनुवाद की चुनौतियों पर चर्चा हुई।

महोत्सव में 8 अप्रैल को भी कई महत्वपूर्ण सत्र आयोजित किए जाएंगे। भारतीय वायु सेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का विशेष सत्र मुख्य आकर्षण रहेगा। इसके अतिरिक्त ‘लीडरशिप इन यूनिफॉर्म’ विषय पर लेफ्टिनेंट जनरल सतीश दुआ और वरिष्ठ पत्रकार नीरज राजपूत के साथ संवाद आयोजित किया जाएगा। दिन का समापन ‘कलर्स ऑफ इंडिया’ बैंड की सांस्कृतिक प्रस्तुति के साथ होगा।

bulandawaaj

बुलंद आवाज़

Share