बुलंद आवाज न्यूज
देहरादून। राजकीय दून मेडिकल कॉलेज को नेशनल मेडिकल कमीशन की ओर से एमसीएच यूरोलॉजी की दो सुपरस्पेशियलिटी सीटों की स्वीकृति प्रदान की गई है। इससे किडनी ट्रांसप्लांट की राह आसान होगी और मरीजों को लाभ मिलेगा।
प्राचार्या डॉ. गीता जैन ने बताया कि उत्तराखंड में लंबे समय से सरकारी किडनी ट्रांसप्लांट सेंटर स्थापित करने की दिशा में कार्य चल रहा है। एमसीएच यूरोलॉजी सीटों की स्वीकृति मिलने से अब इस दिशा में प्रगति संभव होगी और राज्य में किडनी ट्रांसप्लांट सेवाओं की शुरुआत का मार्ग प्रशस्त होगा। उन्होंने बताया कि किडनी ट्रांसप्लांट एक महंगी प्रक्रिया है, हालांकि इसे आयुष्मान भारत योजना में शामिल किया गया है लेकिन वर्तमान में राज्य के कई रोगी किडनी ट्रांसप्लांट के लिए बाहरी राज्यों पर निर्भर हैं, जिसके कारण उन्हें आर्थिक और मानसिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
प्राचार्या ने बताया कि अब दून मेडिकल कॉलेज में सुपरस्पेशियलिटी प्रशिक्षण और सुविधाओं के विकास से राज्य में विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता बढ़ेगी जिससे किडनी ट्रांसप्लांट सेवाएं स्थानीय स्तर पर विकसित हो सकेंगी और मरीजों को समय पर और सुलभ उपचार मिल सकेगा। मेडिकल कॉलेज के फैकल्टी सदस्यों ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्राचार्या डॉ. गीता जैन के प्रयासों की सराहना की है।






More Stories
मुख्यमंत्री ने दी विभिन्न विकास योजनाओं के लिए वित्तीय स्वीकृति
हरिद्वार में तेजी से बन रहा पीएम यूनिटी मॉल, धामी सरकार की मॉनिटरिंग में 46ः काम पूरा
यूजेवीएन लिमिटेड के निदेशक मंडल ने नई परियोजनाओं के निर्माण को गति प्रदान करने वाले प्रस्तावों को मंजूरी