बुलंद आवाज न्यूज़
देहरादून
रुद्रप्रयाग जनपद की दूरस्थ एवं दुर्गम क्षेत्रों में निवासरत गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित प्रसव सुविधा उपलब्ध कराने के लिए निःशुल्क हेलीकॉप्टर सेवा का शुभारंभ किया गया है। यह सेवा चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग तथा नागरिक उड्डयन विभाग के संयुक्त सहयोग से संचालित की जा रही है।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि “अब दूरी नहीं बनेगी बाधा, सुरक्षित मातृत्व हमारा वादा” के तहत यूकाडा के अधिकारियों सहित जिला स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन के आपसी समन्वय से आज इस अभियान का सफल संचालन किया गया। इसी क्रम में बुधवार को जिले की उदीना पत्नी महेश को हेलीकॉप्टर के माध्यम से वन चेतना पार्क, जखोली से उच्च स्तरीय चिकित्सालय, रुद्रप्रयाग पहुंचाया गया ताकि उनका प्रसव सुरक्षित एवं चिकित्सकीय निगरानी में संपन्न कराया जा सके।
जिला प्रशासन द्वारा आमजन से अपील की गई है कि आपातकालीन परिस्थितियों में इस सेवा का लाभ उठाएं और समय पर स्वास्थ्य संस्थानों से संपर्क करें।




More Stories
देहरादून में तेज रफ्तार इनोवा का कहर: पिता-पुत्र को कुचला, चालक नशे में गिरफ्तार
दून मेडिकल कॉलेज में आधुनिक डायनामिक डिजिटल रेडियोग्राफी मशीन स्थापित
वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत 402 करोड़ के नए विकास प्रस्तावों को मंजूरी