बुलंद आवाज न्यूज़
चमोली
डॉ शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कर्णप्रयाग चमोली मे ग्राफिक एरा चिकित्सालय देहरादून की ओर से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में महाविद्यालय के प्राध्यापकों, कर्मचारियों के साथ-साथ छात्र-छात्राओं समेत लगभग 50 से 60 लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांचे करवाई और निशुल्क दवाइयां ली।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. राम अवतार सिंह ने इस तरह के स्वास्थ्य शिविरो के आयोजन के लिए ग्राफिक एरा चिकित्सालय देहरादून का धन्यवाद किया। शिविर में स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की टीम मे डॉ. रौतेला फिजिशियन, डॉ. नीरज छाबड़ा, ईएनटी स्पेशलिस्ट डॉ सूरज मिश्रा, आई स्पेशलिस्ट शामिल थे।
वहीं महाविद्यालय के संस्कृत विभाग द्वारा आज से दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की।
डॉ शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कर्णप्रयाग चमोली मे संस्कृत विभाग द्वारा 20 एवं 21 फरवरी को राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन होगी जिसे मे मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा निदेशक प्रोफेसर डॉ. वी एन खाली होगे। भारतीय दार्शनिक अनुसंधान परिषद (ICPR) एंव डॉ शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कर्णप्रयाग संस्कृत विभाग द्वारा द्वि दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की जायेगी। संगोष्ठी का मुख्य विषय:- भारतीय दर्शन: “आत्मनिर्भर भारत का आधार ” विषय पर विचारों और शोधों को साझा करने के लिए एक राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें शिक्षाविद,शोधकर्ता, नीति निर्माताओं और छात्र एंव छात्रा विभिन्न महाविद्यालय के प्राध्यापकों द्वारा लिए के लिए अपने शोध पत्र प्रस्तुत करने का सुनहरा अवसर हैं।राष्ट्रीय संगोष्ठी के संयोजक डॉ मृगांक मलासी ने कहॉ कि राष्ट्रीय संगोष्ठी के लिए सभी प्राध्यापक एंव शोधार्थी के शोध सारांश एंव शोध स्मारिका पुस्तक मे प्रकाशित होगे ,जिसके लिए महाविद्यालय स्तर विभिन्न समितियों का गठन किया गया था।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ) राम अवतार सिंह ने कहा कि महाविद्यालय के लिए गर्व का समय है कि संस्कृत विभाग द्वारा महाविद्यालय मे तीसरी बार राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे राष्ट्रीय स्तर संगोष्ठी हमारे अपने पाठ्यक्रम से परे जाकर नई आधारों को समझने और विभिन्न दृष्टिकोणों से समस्याओं को समझने का एक अवसर देता है साथ ही महत्वपूर्ण विषयों पर ज्ञान और अंतर्दृष्टि प्रदान करता है। सभी प्राध्यापक एंव शोधार्थी, छात्र एंव छात्राओं को इस महत्वपूर्ण अवसर का लाभ उठाए एंव राष्ट्रीय संगोष्ठी मे अधिक से अधिक भाग लेकर विषय सम्बन्धित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की जा सकती है।






More Stories
NSS विशेष शिविर का प्रथम दिवस सम्पन्न, जागरूकता कार्यक्रमों का किया गया आयोजन
कुंभ से संबंधित सभी तैयारियां, अक्टूबर माह तक पूरी हो: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने फिल्म ‘गोदान’ को उत्तराखंड में टैक्स फ्री करने के निर्देश दिए