बुलंद आवाज न्यूज़
चमोली
गुरुवार को राजकीय पॉलिटेक्निक गौचर के विशेष शिविर का प्रथम दिवस राजकीय प्राथमिक विद्यालय बंदरखंड में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के संबोधन के साथ किया गया।
राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तहत शुरू हुए सात दिवसीय शिविर के पहले दिन मुख्य अतिथि के रूप में गौचर के वार्ड नं. 7 के सभासद विनोद कनवासी ने कहा कि इस प्रकार के शिविरों के आयोजन से स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं में अनुशासन व समाज सेवा की भावना पैदा होती है साथ ही उन्होंने बच्चों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कैलाश चंद्र (प्रधान) कहा कि ने कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को सेवा भावना, अनुशासन, सामाजिक जिम्मेदारी एवं राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका सुनिश्चित करना है।
शिविर के दौरान स्वयंसेवकों द्वारा डिजिटल जागरूकता अभियान चलाकर विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों को साइबर सुरक्षा, ऑनलाइन ठगी से बचाव एवं सुरक्षित इंटरनेट उपयोग की जानकारी दी गई। इसके साथ ही मतदान जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से लोकतंत्र में मतदान के महत्व को समझाते हुए लोगों को अधिक से अधिक मतदान के लिए प्रेरित किया गया। स्वच्छता अभियान के अंतर्गत स्वयंसेवकों ने विद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में श्रमदान कर साफ-सफाई की तथा स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के रूप में जसपाल सिंह नेगी (सहायक अध्यापक), राजकीय पॉलिटेक्निक के राजकुमार, अजय कुमार (फार्मेसी), अरविंद रावत (आईटी), जितेन्द्र भंडारी (वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी) तथा प्रवीण रावत (सहायक) के साथ एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी बी.सी. मुडोली भी मौजूद रहे।






More Stories
कर्णप्रयाग: ग्राफिक चिकित्सालय देहरादून की ओर से आयोजित किया गया स्वास्थ्य शिविर; संस्कृत विभाग की राष्ट्रीय संगोष्ठी भी हुई आयोजित
कुंभ से संबंधित सभी तैयारियां, अक्टूबर माह तक पूरी हो: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने फिल्म ‘गोदान’ को उत्तराखंड में टैक्स फ्री करने के निर्देश दिए