बुलंद आवाज न्यूज़
देहरादून: मेडिकल शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के उद्देश्य से राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में आयोजित तीन दिवसीय कार्यशाला शनिवार को संपन्न हो गई। मेडिकल एजुकेशन यूनिट द्वारा आयोजित इस कार्यशाला में चिकित्सक शिक्षकों को आधुनिक और छात्र केंद्रित शिक्षण पद्धतियों का प्रशिक्षण दिया गया।
कार्यशाला में 30 चिकित्सक शिक्षकों ने भाग लेकर आधुनिक टीचिंग-लर्निंग तकनीकों, पाठ्यक्रम नियोजन और छात्रों के मूल्यांकन की नई प्रणालियों के बारे में जानकारी हासिल की। एनएमसी द्वारा नामित रिसोर्स फैकल्टी ने प्रतिभागियों को मेडिकल शिक्षा को अधिक प्रभावी बनाने के लिए नवीन तरीकों से अवगत कराया।
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. गीता जैन सहित कई वरिष्ठ चिकित्सक शिक्षक मौजूद रहे और मेडिकल शिक्षा में गुणवत्ता सुधार पर बल दिया गया।






More Stories
देहरादून में तेज रफ्तार इनोवा का कहर: पिता-पुत्र को कुचला, चालक नशे में गिरफ्तार
दून मेडिकल कॉलेज में आधुनिक डायनामिक डिजिटल रेडियोग्राफी मशीन स्थापित
वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत 402 करोड़ के नए विकास प्रस्तावों को मंजूरी