बुलंद आवाज न्यूज़
चमोली
नंदप्रयाग–घाट मोटर मार्ग पर सेरा गांव के समीप एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें चालक की मौके पर ही मौत हो गई। चमोली पुलिस से मिली सूचना के अनुसार वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिलने पर थाना नंदानगर की पुलिस टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचकर देखा गया कि वाहन संख्या UK11 TA 3251 सड़क से नीचे खाई में गिरा हुआ है तथा वाहन का चालक भी खाई में गिरा हुआ है ।
पुलिस टीम द्वारा तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाते हुए चालक को खाई से बाहर निकाला गया। चालक की पहचान सुरेन्द्र सिंह 26 वर्ष, निवासी ग्राम सेरा, नंदानगर के रूप में हुई।
थाना नंदा नगर घाट द्वारा बताया गया कि रेस्क्यू के उपरांत घायल चालक को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों द्वारा चालक को मृत घोषित कर दिया गया है आगे की कार्रवाई की जा रही है।






More Stories
देहरादून में तेज रफ्तार इनोवा का कहर: पिता-पुत्र को कुचला, चालक नशे में गिरफ्तार
दून मेडिकल कॉलेज में आधुनिक डायनामिक डिजिटल रेडियोग्राफी मशीन स्थापित
वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत 402 करोड़ के नए विकास प्रस्तावों को मंजूरी