
बुलंद आवाज न्यूज़
चमोली/कर्णप्रयाग
अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने और वीआईपी बताए जा रहे व्यक्तियों को कानून के कठघरे में खड़ा करने के लिए इस प्रकरण की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में सीबीआई जांच कराए जाने की मांग को लेकर व्यापार मंडल कर्णप्रयाग, नगर कांग्रेस कमेटी कर्णप्रयाग एवं भाकपा (माले) गढ़वाल कमेटी के कार्यकर्ताओं ने तहसील कर्णप्रयाग में उपजिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा.
ज्ञापन देने वालों में पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष सुभाष गैरोला, भाकपा (माले) गढ़वाल कमेटी के सदस्य कॉमरेड मदन मोहन चमोली, कर्णप्रयाग व्यापार मंडल के अध्यक्ष वीरेंद्र मिंगवाल, परिवर्तन यूथ क्लब के संयोजक अरविंद चौहान, माकपा के कॉमरेड राजेंद्र नेगी, अधिवक्ता पंकज कृष्ण कुमार, संजय रावत आदि शामिल थे.





More Stories
रुद्रप्रयाग: बच्चे को उठा ले गया गुलदार, जिला प्रशासन की 6 अलग अलग टीमें चला रहीं सर्च अभियान
मक्कूमठ में महिला सशक्तिकरण की नई कहानी, ग्रोथ सेंटर से बदली आजीविका
दून मेडिकल कॉलेज में शिक्षकों को मिला नई टीचिंग स्ट्रेटजी का प्रशिक्षण