बुलंद आवाज न्यूज़
चमोली
चमोली देवाल चौड़ गांव निवासी सरोजनी कोटड़ी ने हाई अल्टीट्यूड अल्ट्रा मैराथन आदि कैलाश परिक्रमा रन में जीता टॉप 6 पर रही ।
उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती समारोह के मौके पर आयोजित प्रथम हाई अल्टीट्यूड अल्ट्रा मैराथन आदि कैलाश परिक्रमा रन का आयोजन उत्तराखंड सरकार तथा आई टी बी पी के द्वारा 2 नबम्बर 2025 को गुंजी (पिथौरागढ) मे किया गया। 60KM फुल मैराथन 22 उम्र महिला वर्ग मे चमोली देवाल के सरोजनी कोटड़ी ने टॉप 6 स्थान प्राप्त कर देवाल तथा उत्तराखंड का मान बढ़ाया। इस अल्ट्रा मैराथन मे देश के 22 राज्यो के एथलीटो ने 5KM, 10KM, 21KM, 42KM, 60KM मे प्रतिभाग किया।
इस प्रतियोगिता मे विजेता प्रतिभागियों को पर्यटन एवम सड़क राज्य मंत्री अजय टमटा जी राज्य मंत्री भारत सरकार व उत्तराखंड पर्यटन विभाग के सचिव धीरज गब्रियाल ने सम्मानित किया। इससे पहले सरोजिनी कोटडी अनेक मैराथन में प्रथम स्थान प्राप्त किया है





More Stories
रुद्रप्रयाग: बच्चे को उठा ले गया गुलदार, जिला प्रशासन की 6 अलग अलग टीमें चला रहीं सर्च अभियान
मक्कूमठ में महिला सशक्तिकरण की नई कहानी, ग्रोथ सेंटर से बदली आजीविका
दून मेडिकल कॉलेज में शिक्षकों को मिला नई टीचिंग स्ट्रेटजी का प्रशिक्षण