बुलंद आवाज़ न्यूज
रुद्रप्रयाग
केदारघाटी के अन्तर्गत गौरीकुंड क्षेत्र में सुबह हुई हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग लाया जा रहा है। प्रशासन द्वारा मृतकों के परिजनों की उपस्थिति में शवों की शिनाख्त सुनिश्चित कराने हेतु व्यवस्थाएं की गई हैं।
उप जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग आशीष चन्द्र घिल्डियाल द्वारा जारी आदेश के अनुसार, परिजनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिला चिकित्सालय के समीप आयुर्वेदिक चिकित्सालय में आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। परिजन किसी भी स्थिति के लिए नामित अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं।
इस कार्य के लिए प्रभारी तहसीलदार रुद्रप्रयाग रामकिशोर ध्यानी (मो. 9858588230) को नामित किया गया है। उनके सहयोग हेतु राजपाल सिंह रावत, राजस्व निरीक्षक, रुद्रप्रयाग (मो. 9758024578), धनपाल सिंह पंवार, राजस्व उप निरीक्षक, तिलणी (मो. 9627722295) की तैनाती की गई है।इन सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे तत्काल जिला चिकित्सालय/आयुर्वेदिक चिकित्सालय में उपस्थित होकर पुलिस, प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय स्थापित करते हुए परिजनों को आवश्यक सहयोग प्रदान करेंगे।




More Stories
रुद्रप्रयाग: बच्चे को उठा ले गया गुलदार, जिला प्रशासन की 6 अलग अलग टीमें चला रहीं सर्च अभियान
मक्कूमठ में महिला सशक्तिकरण की नई कहानी, ग्रोथ सेंटर से बदली आजीविका
दून मेडिकल कॉलेज में शिक्षकों को मिला नई टीचिंग स्ट्रेटजी का प्रशिक्षण