बुलंद आवाज़ न्यूज
कर्णप्रयाग/चमोली
कर्णप्रयाग के डॉ. शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय विश्व तंबाकू दिवस मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए प्रभारी प्राचार्य डॉ. अखिलेश कुकरेती ने बताया कि युवाओं में नशे की प्रवृत्ति लगातार बढ़ती जा रही है। युवा देश का भविष्य निर्माता है और नशामुक्त युवा ही देश को विकसित देशों की श्रेणी में आगे बड़ा सकता है।
महाविद्यालय में एंटी ड्रग के नोडल अधिकारी डॉ रविंद्र नेगी ने बताया कि तंबाकू का सेवन मानव को शारीरिक, आर्थिक और सामाजिक पतन की ओर ले जाता है। पूर्व में यूथ फिजिकल अकादमी तथा स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में भी उन्होंने कहा कि तंबाकू सेवन केवल व्यक्ति को ही नही बल्कि देश को भी पतन की ओर ले जाता है।
इस अवसर पर यूथ फिजिकल अकादमी के संस्थापक अनिल नेगी, कर्णप्रयाग उप जिला चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ. बी.पी. पुरोहित और अन्य व्यक्ति कार्यक्रम में सम्मिलित थे। महाविद्यालय में आयोजित तंबाकू निषेध कार्यक्रम में डॉ. चंद्रमोहन जनस्वाण, डॉ. मदन शर्मा, डॉ. विनोद चंद्र, डॉ. स्वाति सुंदरियाल, डॉ. हिना नौटियाल और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।





More Stories
रुद्रप्रयाग: बच्चे को उठा ले गया गुलदार, जिला प्रशासन की 6 अलग अलग टीमें चला रहीं सर्च अभियान
मक्कूमठ में महिला सशक्तिकरण की नई कहानी, ग्रोथ सेंटर से बदली आजीविका
दून मेडिकल कॉलेज में शिक्षकों को मिला नई टीचिंग स्ट्रेटजी का प्रशिक्षण