बुलंद आवाज़ न्यूज
देहरादून/ सोनिया मिश्रा
“प्रधानमंत्री मुक्त टीबी भारत अभियान” के अंतर्गत टीबी मरीजों के पोषण पर विशेष चर्चा
गुरुवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी देहरादून की अध्यक्षता में भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी देहरादून की “प्रधानमंत्री मुक्त टीबी भारत अभियान (NTEP)” के अंतर्गत बैठक आयोजित की गई।
बैठक का मुख्य उद्देश्य टीबी रोगियों के पोषण और देखभाल पर विचार-विमर्श करना था। टीबी मरीजों के लिए पोषण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उचित आहार से उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाई जा सकती है, जिससे उपचार में तेजी लाई जा सकती है। जिला क्षय अधिकारी (DTO) ने भी बैठक में अपनी अहम भूमिका निभाते हुए तकनीकी दृष्टिकोण और वर्तमान स्थिति की जानकारी साझा की।
इस अवसर पर डॉ. एम. एस. अंसारी, अध्यक्ष – भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, देहरादून समेत संस्था के कुल 25 सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के सभी सदस्यों द्वारा “निक्षय मित्र” के रूप में कार्य करते हुए आगामी 6 माह के लिए कुल 30 टीबी मरीजों को गोद लिया जाएगा।
कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम समन्वयक अंकुर नेगी तथा टीबी-एचआईवी समन्वयक गणेश भारद्वाज मौजूद रहे।





More Stories
रुद्रप्रयाग: बच्चे को उठा ले गया गुलदार, जिला प्रशासन की 6 अलग अलग टीमें चला रहीं सर्च अभियान
मक्कूमठ में महिला सशक्तिकरण की नई कहानी, ग्रोथ सेंटर से बदली आजीविका
दून मेडिकल कॉलेज में शिक्षकों को मिला नई टीचिंग स्ट्रेटजी का प्रशिक्षण