बुलंद आवाज़ न्यूज
सोनिया मिश्रा
गौचर/ चमोली
जन कल्याण सेवा मंच गौचर की बैठक रविवार को अध्यक्ष सुनील पंवार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए संगठन के विस्तार पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में भारतीय सेना से सेवानिवृत हुए महावीर सिंह रावत और देवेन्द्र सिंह चौधरी को जन कल्याण सेवा मंच के द्वारा सम्मानित किया गया साथ ही दोनों सेवानिवृत्त सैनिकों ने संगठन की सदस्यता ली। बैठक में अलग- अलग समितियों के गठन में साथ सामाजिक हितों को ध्यान में रखते हुए विभिन्न प्रस्ताव पारित किए गए।
मंच के अध्यक्ष सुनील पंवार ने बताया कि बैठक का उद्देश्य सामाजिक सरोकारों से जुड़े लोगों को मंच देने के साथ- साथ पर्यावरण संवर्धन, नशा उन्मूलन जागृति कार्यक्रम, शैक्षिक गतिविधियों को बढावा देना है। उन्होंने बताया कि मंच के जरूरतमंद लोगों के लिए रक्तदान शिविर आयोजित करेगा और प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है। बैठक में महिलाओं व युवाओं को अधिक से अधिक जिम्मेदारी दे कर गठन को मजबूती प्रदान की गई।
बैठक में सूर सिंह नेगी, कुशाल सिंह नेगी, कोहली, अर्जुन नेगी, मनीष कोहली, गिरीश शाह, प्रेम नेगी, प्रेम लाल आर्य, सुरेन्द्र टम्टा, देवेंद्र पंवार, अम्बिका प्रसाद देवली, प्रकाश सिंह नेगी, अनिल जोशी, भरत नेगी, अनीता चौधरी, नन्दी रावत, शशि चमोला, पुष्पा रावत, मंजू पंवार, गोविंद बिष्ट, भरत चौधरी, मुर्खिला मल्ल, पूरण सिंह बिष्ट, भीम सिंह गुसाई, प्रेम पंवार, विमला कप्रवाण, किरन मल्ल, संगीता कण्डारी, लक्ष्मी राणा, कविता अश्वाल, सरस्वती अश्वाल, हेमा देवी, दुर्गा देवी, सुनीता देवी, मंजू देवी, बीरपाल सिंह नेगी, महावीर सिंह , देवेंद्र चौधरी, रोशनी सती, पुष्पा देवी, संतोषी मैखुरी, नीमा देवी, पुष्पा बिष्ट, मीना देवी, सपना देवी , बीना देवी, संगीता देवी, रेखा रावत, सन्तोषी बिष्ट,राजेश्वरी बिष्ट,सुनीता सती,सुमन देबी, जसदेई देवी,नीलम देवी, सरिता भण्डारी, सुनीता चौधरी, सुनीता नेगी बबी देवी, राजेन्द्र सिंह नेगी, प्रकाश सिंह नेगी, रोशन सिंह, दर्शन सिंह, सन्तोष कोहली, शुभम सिमल्टी, सुनील शाह, इन्दू पंवार, पुष्पा शाह, गीता रावत, कुलदीप नेगी आकाश शाह, शिवानी खत्री, मालती रावत, मिलन भण्डारी, सरिता रावत, शिवचरण बिष्ट, पप्पू बिष्ट आदि ने संगठन की सदस्यता ली।
More Stories
अच्छी खबर: घोड़े खच्चरों को केदारनाथ धाम के लिए किया गया रवाना
चमोली: श्री बद्रीनाथ यात्रा मार्ग पर ड्रोन से पैनी निगरानी, प्रवेश द्वार बैरियर पर विशेष सतर्कता
बद्रीनाथ: अग्नि सुरक्षा व्यवस्था संतोषजनक न पाए जाने पर संस्थानों को मिला नोटिस, फायर ऑडिट जारी