बुलंद आवाज न्यूज
श्री बदरीनाथ/ केदारनाथ: श्री बदरीनाथ तथा केदारनाथ धाम में बीते कल रविवार देर शाम 8 दिसंबर को हल्की बर्फबारी हुई। नवंबर में यात्राकाल समाप्त होने के बाद धामों में सर्दी बढ़ गयी थी लेकिन बारिश एवं बर्फबारी नही हुई थी जिसे मौसम की दृष्टि से अच्छा संकेत नही माना जा रहा था लेकिन कल हुई बर्फबारी से मौसम में अनुकूलता आ रही है।
श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति मीडिया प्रभारी डॉक्टर हरीश गौड़ ने बताया कि उत्तराखंड पुलिस के साथ ही श्री बदरीनाथ धाम में मंदिर समिति के चार स्वयं सेवक तथा श्री केदारनाथ धाम में दो स्वयं सेवक मंदिर सुरक्षा में तैनात है।






More Stories
देहरादून में तेज रफ्तार इनोवा का कहर: पिता-पुत्र को कुचला, चालक नशे में गिरफ्तार
दून मेडिकल कॉलेज में आधुनिक डायनामिक डिजिटल रेडियोग्राफी मशीन स्थापित
वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत 402 करोड़ के नए विकास प्रस्तावों को मंजूरी