Kedarnath By Election: उपचुनाव आज, मैदान में छह प्रत्याशी, 90 हजार से ज्यादा मतदाता चुनेंगे विधायक

बुलंद आवाज न्यूज 

रुद्रप्रयाग

केदारनाथ विस उपचुनाव के लिए आज सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा जिसमें विधानसभा के 90875 मतदाता भाजपा, कांग्रेस सहित छह प्रत्याशियों के राजनीतिक जीवन का फैसला करेंगे। इसमें 44919 पुरुष और 45956 महिला मतदाता हैं। मतदान के लिए 173 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं।

क्यों हो रहा है रिइलेक्शन?

दरअसल इस वर्ष नौ जुलाई को केदारनाथ विस की विधायक शैला रानी रावत के निधन से यह सीट खाली हो गई थी जिसके लिए आज मतदान हो रहा है।

bulandawaaj

बुलंद आवाज़

Share