बुलंद आवाज न्यूज
रुद्रप्रयाग
चोपता, भनकुन गुफा होते हुए शीतकालीन गद्दी स्थल मक्कूमठ में पहुंचेगी उत्सव डोली
तृतीय केदार श्री तुंगनाथ मंदिर के कपाट शीतकाल हेतु आगामी 04 नवंबर को पूर्व परम्परा के अनुसार बंद कर दिए जाएंगे।
श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने बताया कि भगवान श्री तुंगनाथ मंदिर के कपाट आगामी शीतकालीन हेतु 04 नवंबर, 2024 को बंद कर दिए जाएंगे।
तुंगनाथ जी की उत्सव डोली यात्रा कार्यक्रम के तहत 04 नवंबर को प्रातः प्रस्थान कर डोली रात्रि विश्राम हेतु चोपता पहुंचेगी। अगले दिन 05 नवंबर को चोपता से प्रस्थान कर रात्रि विश्राम हेतु भनकुन गुफा पहुंचेगी। 6 नवंबर को उत्सव डोली भनकुन गुफा में ही अवस्थान करेगी जबकि 07 नवंबर, 2024 को श्री तुंगनाथ जी की उत्सव डोली भनकुन गुफा से प्रस्थान कर अपने शीतकालीन गद्दी स्थल श्री मक्कूमठ मंदिर में पहुंचेगी।




More Stories
रुद्रप्रयाग: बच्चे को उठा ले गया गुलदार, जिला प्रशासन की 6 अलग अलग टीमें चला रहीं सर्च अभियान
मक्कूमठ में महिला सशक्तिकरण की नई कहानी, ग्रोथ सेंटर से बदली आजीविका
दून मेडिकल कॉलेज में शिक्षकों को मिला नई टीचिंग स्ट्रेटजी का प्रशिक्षण