बुलंद आवाज न्यूज
चमोली
जनपद के सभी गांवों में पूर्ति विभाग द्वारा सितंबर माह तक का खाद्यान्न वितरण कर लिया गया है। जिला पूर्ति अधिकारी जसवंत कण्डारी ने बताया कि बरसात के कारण सड़क मार्ग अवरूद्व होने पर कुछ गांवों में सितंबर माह का खाद्यान्न नही पहुंचा था। जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में ऐसे सभी गांवों में वैकल्पिक व्यवस्था बनाकर खाद्यान्न पहुंचा दिया गया है। उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी नन्दानगर ने ग्राम आला, पेरी व कनोल क्षेत्रों में, पूर्ति निरीक्षक पोखरी ने ग्राम नैल व नौली क्षेत्रों में और पूर्ति निरीक्षक नारायणबगड़ ने ग्राम चोपता, खैनोली, कोठा व सिलोडी क्षेत्रों में, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी देवाल ने बांख के दूरस्थ क्षेत्रों उचित दर विक्रेताओं को खाद्यान्न नियमानुसार निर्गत कर दिया गया है।





More Stories
रुद्रप्रयाग: बच्चे को उठा ले गया गुलदार, जिला प्रशासन की 6 अलग अलग टीमें चला रहीं सर्च अभियान
मक्कूमठ में महिला सशक्तिकरण की नई कहानी, ग्रोथ सेंटर से बदली आजीविका
दून मेडिकल कॉलेज में शिक्षकों को मिला नई टीचिंग स्ट्रेटजी का प्रशिक्षण