बुलंद आवाज न्यूज
देहरादून। हिमालयन पब्लिक स्कूल रेशम माजरी, डोईवाला की प्रधानाचार्या दीपशिखा मियाँ को शिक्षा के क्षेत्र में उनके अनुभव एवं उत्कृष्ट कार्यों के लिए डॉक्टर. एस. राधाकृष्णन टीचर वेलफेयर एसोसिएशन मुंबई के तत्वाधान से यूनिवर्सिटरी ऑफ सेन्ट्रल अमेरिका, बोलीविया अमेरिका द्वारा डि०लिट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया।
डॉक्टर ऑफ लिटरेचर (डी. लिट) आमतौर पर शिक्षा व साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए व्यक्तियों को प्रदान की जाने वाली एक उन्नत डिग्री है, जो अक्सर एक विशिष्ट पाठ्यक्रम के साथ शैक्षणिक कार्यक्रम के बजाय मानद डिग्री के रूप में दी जाती है।
हिमालयन पब्लिक स्कूल रेशम माजरी विद्यालय के प्रबन्धक गोपाल सिंह पाल ने इस उपलब्धि को विद्यालय के लिए गर्व की बात बताया। दौलत सिंह, मनमोहन डोभाल, रश्मि पटवाल व अन्य शिक्षकों ने इस उपलब्धि के लिए प्रधानाचार्य को बधाई दी।






More Stories
देहरादून में तेज रफ्तार इनोवा का कहर: पिता-पुत्र को कुचला, चालक नशे में गिरफ्तार
दून मेडिकल कॉलेज में आधुनिक डायनामिक डिजिटल रेडियोग्राफी मशीन स्थापित
वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत 402 करोड़ के नए विकास प्रस्तावों को मंजूरी