बुलंद आवाज़ न्यूज
चमोली: कर्णप्रयाग-थराली-ग्वालदम मोटर मार्ग पर गुरूवार को एक पिकप वाहन अनियंत्रित होकर जा गिरा जिसमें वाहन चालक की उपचार के दौरान मौत हो गई जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया है।
वर्चुअल पुलिस थाना गोपेश्वर से मिली जानकारी के अनुसार कर्णप्रयाग-थराली- ग्वालदम मोटर मार्ग पर एक पिकप वाहन संख्या आज यूके 11 सीए 8455 (बोलेरो) पिकअप अनियन्त्रित होकर सड़क से नीचे गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी जिसमें चालक पंकज कुनियाल पुत्र ललित प्रसाद निवासी करूढ़ पानी ग्वालदम की उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी है। जबकि हरिराम पुत्र कढ़ेरा निवासी पालियाकला उप्र घायल है जिनका उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली में किया जा रहा है।




More Stories
रुद्रप्रयाग: बच्चे को उठा ले गया गुलदार, जिला प्रशासन की 6 अलग अलग टीमें चला रहीं सर्च अभियान
मक्कूमठ में महिला सशक्तिकरण की नई कहानी, ग्रोथ सेंटर से बदली आजीविका
दून मेडिकल कॉलेज में शिक्षकों को मिला नई टीचिंग स्ट्रेटजी का प्रशिक्षण