बुलंद आवाज़ न्यूज
कर्णप्रयाग, चमोली
डाॅ.शिवानंद नौटियाल रा.स्नातकोत्तर महाविद्यालय कर्णप्रयाग में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना व जन्तु विज्ञान विभाग के सयुंक्त तत्वाधान में कार्यशाला, जन-जागरूकता रैली और प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।
कार्यशाला में महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य डाॅ. अखिलेश कुकरेती ने जंगलों को आग से बचाने के लिए छात्र-छात्राओं को ड्रोन प्रशिक्षण देने का सुझाव दिया साथ ही उन्होंने कहा कि छात्र- छात्राएं अपने गांव के आसपास पाए जाने वाले पशु-पक्षियों के छायाचित्र लेकर डेटाबेस तैयार कर सकते हैं।
पोस्टर प्रतियोगिता में अजय , सलोनी, हिमानी ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान व स्लोगन प्रतियोगिता में आयशा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम का संचालन डाॅ. इन्द्रेश पाण्डेय के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में एन एस एस की वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डाॅ.चन्द्रावती टम्टा, डाॅ. हिना नौटियाल, डाॅ. चन्द्रमोहन जसंवान उपस्थित रहे।





More Stories
रुद्रप्रयाग: बच्चे को उठा ले गया गुलदार, जिला प्रशासन की 6 अलग अलग टीमें चला रहीं सर्च अभियान
मक्कूमठ में महिला सशक्तिकरण की नई कहानी, ग्रोथ सेंटर से बदली आजीविका
दून मेडिकल कॉलेज में शिक्षकों को मिला नई टीचिंग स्ट्रेटजी का प्रशिक्षण