बुलंद आवाज़ न्यूज
श्रीनगर: श्रीनगर में शुक्रवार रात गुलदार ने एक तीन वर्षीय बच्चे पर हमला कर दिया और बच्चे को उठाकर वह घर से दूर झाड़ियों में ले गया। अभी तक बच्चे का कोई सुराग नहीं लग पाया है।
जानकारी के अनुसार, घटना गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर के छात्रावास के पास डांग रोड की बस्ती की है। परिवार बरेली से यहां लहसुन बेचने आया था। बच्चे भी अभी 15 दिन पहले ही आये थे। प्रशासन एवं वन विभाग की टीम बच्चे को ढूंढने में जुटी है। वहीं घटना के बाद से क्षेत्र के लोगों में दहशत बनी हुई है।





More Stories
देहरादून में तेज रफ्तार इनोवा का कहर: पिता-पुत्र को कुचला, चालक नशे में गिरफ्तार
दून मेडिकल कॉलेज में आधुनिक डायनामिक डिजिटल रेडियोग्राफी मशीन स्थापित
वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत 402 करोड़ के नए विकास प्रस्तावों को मंजूरी