बुलंद आवाज़ न्यूज
नौटी/ चमोली नंदा देवी हरियाली मेले के दूसरे दिन का मुख्य अतिथि (राष्ट्रपति सम्मान से सम्मानित शिक्षिका) रजनी नेगी की मौजूदगी में समापन हो गया है. मेला समिति के अध्यक्ष भुवन नौटियाल ने कहा कि सांस्कृतिक एवं खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजन में विगत 45 सालों से संस्थाओं और सहयोगियों की विशेष भूमिका रही है. उन्होंने बताया कि द्वितीय दिवस में मैती आंदोलन द्वारा परंपरागत नंदा के जागर वह लोकगीतों पर जहां प्रस्तुति पेश की गई वहीं महिला मंगल दल द्वारा ऐतिहासिक रूप कुंड रहस्य नाटक का मंचन किया गया जिसमें प्राथमिक विद्यालयों द्वारा भी कार्यक्रम लिए गए.
इस मौके पर गोवर्धन कैलखुरा, कैलाश नौटियाल, विक्रम चौधरी, ममता चंद्र, राजेंद्र रावत, कुंदीलाल, दिनेश कपरुवाण, मनोज, लक्ष्मी चंद्रवाल, विनोद देवली, राकेश नौटियाल, मदन मैठाणी, मणिराम ढौंडियाल, भरत सिंह रावत, दिलवर सिंह रावत, फियाज अहमद आदि उपस्थित थे.





More Stories
रुद्रप्रयाग: बच्चे को उठा ले गया गुलदार, जिला प्रशासन की 6 अलग अलग टीमें चला रहीं सर्च अभियान
मक्कूमठ में महिला सशक्तिकरण की नई कहानी, ग्रोथ सेंटर से बदली आजीविका
दून मेडिकल कॉलेज में शिक्षकों को मिला नई टीचिंग स्ट्रेटजी का प्रशिक्षण