बुलंद आवाज़ न्यूज
चमोली
उत्तराखंड की गोल्डन गर्ल ऐथेलेटिक्स मानसी नेगी को जयपुर में माँ नन्दा शक्त्ति सम्मान से सम्मानित किया गया। जयपुर में राष्ट्रीय उत्तराखंड सभा के तत्वावधान में आयोजित माँ नन्दा शक्त्ति सम्मान समारोह 2024 में गोल्डन गर्ल मानसी नेगी को माँ नन्दा शक्त्ति सम्मान प्रदान किया गया।
जयपुर में 17 मार्च को विभिन्न कार्यक्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली 11 महिलाओं को माँ नन्दा शक्त्ति सम्मान प्रदान किया गया। स्थानीय बच्चों/कलाकारों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। इसके इलावा सभा की सामाजिक गतिविधियों पर आधारित पत्रिका का भी विमोचन किया गया।






More Stories
देहरादून में तेज रफ्तार इनोवा का कहर: पिता-पुत्र को कुचला, चालक नशे में गिरफ्तार
दून मेडिकल कॉलेज में आधुनिक डायनामिक डिजिटल रेडियोग्राफी मशीन स्थापित
वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत 402 करोड़ के नए विकास प्रस्तावों को मंजूरी