बुलंद आवाज़ न्यूज
चमोली
गैरसैंण से सिमली की और आ रहा डंपर भटोली के पास अनियंत्रित होकर चट्टान से जा टकराया जिसमें चालक घायल हो गया।
एसपी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार उक्त वाहन जिसका नंबर UK 11 CA 1255 डंपर गैरसैंण से सिमली की और आ रहा था जो ग्राम भटोली के पास अनियंत्रित होकर चट्टान से टकरा गया, जिसमें ड्राइवर विक्रम कुमार निवासी ग्राम पूड़ीयानी उम्र 28 वर्ष घायल हो गया था।
जिसे उपचार हेतु सी0एच0सी0 कर्णप्रयाग भेज दिया गया है। मौके पर जेसीबी को बुलवाकर ट्रक को हटाकर यातायात को चालू किया गया है।






More Stories
देहरादून में तेज रफ्तार इनोवा का कहर: पिता-पुत्र को कुचला, चालक नशे में गिरफ्तार
दून मेडिकल कॉलेज में आधुनिक डायनामिक डिजिटल रेडियोग्राफी मशीन स्थापित
वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत 402 करोड़ के नए विकास प्रस्तावों को मंजूरी