बुलंद आवाज़ न्यूज
देश/ विदेश
सोशल मीडिया साइट एक्स पर इस वीडियो को @jpsin1 नाम के पेज सेशेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 2 लाख 80 हजार से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं। शेयर की गई वीडियो के साथ यूजर ने कैप्शन लिखा है ‘सोचिए यह एक्सीडेंट कैसे हुआ होगा, वो स्त्री है, वो कुछ भी कर सकती है’। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा रास्ते मे घर बनाओगे तो और होगा क्या. इसमें इनकी कोई गलती नही है, जिसका घर है उसे गिरफ्तार किया जाए। तो वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट किया ओ पापा की परी उड़ कर कहां पहुंची।
हर किसी ने अपने जिंदगी में कई तरह के एक्सीडेंट होते हुए देखे होंगे लेकिन इस बार जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उसका वीडियो देखकर आप हैरान हो जाएंगे कि ये हुआ कैसे। दो लड़कियों के एक्सीडेंट का वीडियो जो कोई भी देख रहा है हंसने के खुद को नहीं रोक पा रहा है। वीडियो को देखने के बाद सबसे पहले आपके मन में जो सवाल खड़ा होगा कि ये एक्सीडेंट हुआ कैसे होगा। तो चलिए जानते हैं कि इस वीडियो में ऐसा खास क्या है।
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक घर की छत पर स्कूटी अटकी हुई है और दो लड़कियां स्कूटी पर बैठी हुई हैं। घर की छत पूरी तरह से टूट चुकी है। एक आदमी घर की छत पर चढ़कर दोनों को बचाने की कोशिश करता हुआ नजर आ रहा है। देखने पर पता चलता है कि दोनों लड़किया हादसे के बाद सुरक्षित है। लेकिन इस वीडियो को देखने के बाद हर किसी के मन में एक ही सवाल खड़ा हो रहा है कि ये एक्सीडेंट हुआ कैसे होगा। लड़कियों के एक्सीडेंट के कई वीडियो सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होते ही रहते हैं लेकिन इस बार का वायरल हो रहा वीडियो सचमुच हैरान करने वाला है।
More Stories
उच्च शिक्षा आपके द्वार अभियान के अंतर्गत कर्णप्रयाग नगर के छात्रों के मध्य अभिप्रेरण कार्यक्रम आयोजित
मेडिकल कॉलेजों व अस्पतालों की सुरक्षा पर राज्य सरकार सख्त
केदारनाथ में टूटा 2024 का रिकॉर्ड, श्रद्धालुओं की संख्या 16.56 लाख के पार