बुलंद आवाज़ न्यूज
चमोली
चमोली जिला प्रशासन की ओर से 13 मार्च को पुलिस मैदान गोपेश्वर में लाभार्थी सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी समूहोें को लाभ वितरण के साथ जनपद की कई विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे।
लाभार्थी सम्मान समारोह की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी हिमांशु ने सोमवार को सभी संबंधित अधिकारियों की बैठक ली।
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि पुलिस मैदान गोपेश्वर में आयोजित होने वाले लाभार्थी सम्मान समारोह के लिए मंच, सीटिंग अरेंजमेंट, विभागीय स्टॉल, यातायात, वाहन पार्किंग, शौचालय, सफाई, शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिए सभी तैयारियां समय से पूरी की जाए।
बैठक पुलिस अधीक्षक रेखा यादव, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, एसडीएम आरके पांडेय, परियोजना निदेशक आनंद सिंह, एपीडी केके पंत, सीईओ कुलदीप गैरोला सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।





More Stories
रुद्रप्रयाग: बच्चे को उठा ले गया गुलदार, जिला प्रशासन की 6 अलग अलग टीमें चला रहीं सर्च अभियान
मक्कूमठ में महिला सशक्तिकरण की नई कहानी, ग्रोथ सेंटर से बदली आजीविका
दून मेडिकल कॉलेज में शिक्षकों को मिला नई टीचिंग स्ट्रेटजी का प्रशिक्षण